Abstract
International Journal of Advance Research in Multidisciplinary, 2023;1(1):923-925
डॉ. रामकुमार घोटड़ की लघुकथाओं में समाज के विभिन्न पक्ष
Author : डॉ. यशवीर दहिया
Abstract
डॉ. रामकुमार घोटड़ की लघुकथाओं में समाज की विभिन्न समस्याओं, जैसे सामाजिक असमानताए जातिवाद, गरीबी, भ्रष्टाचार, और नारी के अधिकारों को प्रमुखता से चित्रित किया गया है। उनकी रचनाओं में गरीब और अमीर के बीच की खाई, जातिगत भेदभाव, और सामाजिक प्रतिष्ठा के आधार पर होने वाले भेदभाव का गहराई से चित्रण मिलता है। वे समाज की असमानताओं और भ्रष्टाचार को प्रभावशाली ढंग से उजागर करते हैं और पाठकों को सामाजिक बदलाव की आवश्यकता का अहसास कराते हैं। इसके अलावा, उनकी लघुकथाएं नारी शक्ति और उसके संघर्षों को भी प्रमुखता देती हैं, साथ ही बुजुर्गों के प्रति समाज के उपेक्षित व्यवहार को भी सामने लाती हैं। डॉ. घोटड़ का लेखन सामाजिक चेतना और सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैए जो समाज के हाशिये पर खड़े वर्गों की आवाज बनता है और पाठकों को सोचने के लिए मजबूर करता है कि क्या हम एक समान और न्यायपूर्ण समाज की ओर बढ़ रहे हैं।
Keywords
सामाजिक असमानता, जातिवाद, गरीबी, भ्रष्टाचार, नारी अधिकार, सामाजिक भेदभाव, नारी शक्ति