Abstract
International Journal of Advance Research in Multidisciplinary, 2025;3(1):108-109
डाॅ. मेज़र सिंह चट्ठा जी की पंजाबी लोक संगीत को देन
Author : रूपिन्द्र कौर
Abstract
डाॅ. मेजर सिंह पंजाबी लोक संगीत के एक महान गायक, वादक और नृत्यकार हैं। वे तुँबी, अलगोजा, डफ और बीन जैसे पारंपरिक लोक वाद्यों के विशेषज्ञ हैं और नरेंद्र बीबा, गुरमीत बावा जैसे प्रमुख कलाकारों के साथ मंच पर प्रदर्शन कर चुके हैं। उनका करियर कई दशकों तक फैला हुआ है और उन्होंने पंजाबी लोक संगीत और नृत्य को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डाॅ. सिंह ने कई पंजाबी एलबमों में संगीत रिकॉर्ड किया और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रमुख महोत्सवों में प्रदर्शन किया। लोक संगीत और नृत्य के प्रति उनकी निष्ठा के कारण उन्हें 2020 में पंजाब राज्य शिरोमणि पुरस्कार सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए। इसके साथ ही वे अकाल डिग्री मस्तुयाना साहिब कॉलेज, संगरूर में इतिहास के सह-आचार्य के रूप में 25 वर्षों से अधिक समय तक सेवा दे चुके हैं। उनका योगदान भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर आगामी पीढ़ियों के कलाकारों के लिए प्रेरणास्त्रोत बना हुआ है।
Keywords
पंजाबी लोक संगीत, डाॅ. मेजर सिंह, तुँबी, अलगोजा, लोक वाद्य, लोक नृत्य, पंजाबी लोक गायक, पारंपरिक संगीत का संरक्षण, अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन, सांस्कृतिक महोत्सव, पुरस्कार, पंजाब राज्य शिरोमणि पुरस्कार।