Email : editor.ijarmjournals@gmail.com

ISSN : 2583-9667, Impact Factor: 6.49

Contact : +91 7053938407

Email editor.ijarmjournals@gmail.com

Contact : +91 7053938407

Article Abstract

International Journal of Advance Research in Multidisciplinary, 2025;3(4):196-202

जनजातीय समुदायों में शिक्षा तक पहुंच और साक्षरता में वृद्धि के बीच संबंध का विश्लेषण करना

Author : Kirti Verma and Dr. Tejpal Singh

Abstract

भारत के जनजातीय समूहों का सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन विविधता से भरा है, जिसमें विभिन्न जातीय समूहों की अर्थव्यवस्था, तकनीक, धार्मिक व्यवहार और भाषाएँ शामिल हैं। इस अध्ययन में वर्णनात्मक और विश्लेषणात्मक अनुसंधान डिज़ाइन का उपयोग किया जाएगा, जो सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और आदिवासी समुदाय की स्थिति के बीच संबंधों की जांच करेगा। 500 उत्तरदाताओं का चयन किया जाएगा, जो सांख्यिकीय रूप से विश्वसनीय परिणाम प्रदान करने के लिए Cochran’s Formula के आधार पर निर्धारित किया गया है। इस अध्ययन में बड़े नमूना आकार का उपयोग किया गया है ताकि निष्कर्ष अधिक सटीक और सार्वभौमिक हो सकें, जिससे सामान्यीकरण की संभावना बढ़े। अनुसंधान की सफलता अनुसंधान उपकरणों और मापन तकनीकों की उपयुक्तता और विश्वसनीयता पर निर्भर करती है। प्रमुख उपकरणों में प्रश्नावली, साक्षात्कार और अवलोकन शामिल हैं, जबकि इस अध्ययन में संरचित प्रश्नावली का प्रयोग किया गया है। मापन में सामाजिक-आर्थिक स्थिति, शिक्षा स्तर, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता जैसे पहलुओं का विश्लेषण किया जाएगा। SPSS में विभिन्न परीक्षणों का उपयोग किया जाएगा, जैसे Chi-square Test, Correlation Analysis, और Regression Analysis, ताकि परिकल्पनाओं की जाँच और चर संबंधों को समझा जा सके। यह अध्ययन समावेशी और स्थायी विकास के लिए एक इंटीग्रेटेड पॉलिसी अप्रोच की सिफारिश करता है, और आदिवासी महिलाओं के स्थायी सशक्तिकरण के लिए संरचनात्मक सुधारों की आवश्यकता पर जोर देता है।

Keywords

जनगणना, अनुसूचित, संरचनात्मक, अधिसूचित, समावेशी