Email : editor.ijarmjournals@gmail.com

ISSN : 2583-9667, Impact Factor: 6.49

Contact : +91 7053938407

Email editor.ijarmjournals@gmail.com

Contact : +91 7053938407

Article Abstract

International Journal of Advance Research in Multidisciplinary, 2024;2(2):357-361

शहरी माध्यमिक विद्यालय के छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धि की उनकी निम्न और उच्च भावनात्मक बुद्धिमत्ता के संबंध में तुलना का अध्ययन

Author : Rekha Uniyal and Dr. Meenu Verma

Abstract

शिक्षा को अन्धकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाली मानव यात्रा के नाम से जाना जाता है। यह समाज को एकीकृत एवं संगठित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है, तथा व्यक्ति के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक होती है। किसी भी राष्ट्र या समाज में जो उन्नति परिलक्षित होती है, वह उस राष्ट्र अथवा समाज की शिक्षा का प्रतिफल मानी जाती है। यह व्यक्तिगत, सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास का एक अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं शक्तिशाली साधन है। यही कारण है कि प्रत्येक समाज अपने नागरिकों के समुचित विकास के लिये शिक्षा प्रक्रिया का उपयोग करता है जिससे उसके नागरिक अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर सकें। शिक्षार्थी के शैक्षणिक परिणामों को प्रभावित करने वाले कारकों का पता लगाना मुश्किल है। पिछले शोधों से पता चलता है कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि संस्थान, समाज, पारिवारिक वातावरण, व्यक्तित्व, रचनात्मकता, भावनात्मक बुद्धिमत्ता प्रेरणा आदि जैसे कई चर द्वारा तय की गई है। हमें उन और क्षेत्रों का पता लगाना चाहिए जो शिक्षार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि को तय करते हैं, ताकि हम उन्हें उचित तरीके से उनकी क्षमता बढ़ाने के लिए उचित सुविधाएँ प्रदान कर सकें। इसलिए वर्तमान अध्ययन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों की भावनात्मक बुद्धिमत्ता, रचनात्मकता और पारिवारिक संबंधों के संबंध में उनकी शैक्षणिक उपलब्धि की जाँच कर रहा है।

Keywords

प्रकाश, शिक्षार्थियों, शैक्षणिक उपलब्धि, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, रचनात्मकता