Article Abstract
International Journal of Advance Research in Multidisciplinary, 2026;4(1):45-47
ग्रामीण भारत में महिलाओं की सामाजिक स्थिति के उन्नयन में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की भूमिका: एक समीक्षात्मक अध्ययन
Author : डॉ. अर्जुन लाल जाट
Abstract
ग्रामीण भारत में महिलाएँ सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी असमानताओं का लंबे समय से सामना करती रही हैं। प्रस्तुत शोध पत्र ग्रामीण महिलाओं की सामाजिक स्थिति के उन्नयन में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की भूमिका का समीक्षात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। अध्ययन द्वितीयक आँकड़ों पर आधारित है, जिसमें जनगणना 2011, NFHS-5, NSSO रिपोर्ट्स तथा संबंधित मंत्रालयों की वार्षिक रिपोर्टों का उपयोग किया गया है। अध्ययन के निष्कर्ष दर्शाते हैं कि मनरेगा, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य स्तर, सामाजिक सम्मान एवं निर्णय-निर्माण क्षमता में सुधार किया है।
Keywords
ग्रामीण महिलाएँ, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक स्थिति, भारत