Email : editor.ijarmjournals@gmail.com

ISSN : 2583-9667, Impact Factor: 6.49

Contact : +91 7053938407

Email editor.ijarmjournals@gmail.com

Contact : +91 7053938407

Article Abstract

International Journal of Advance Research in Multidisciplinary, 2025;3(3):401-405

हिंदी पत्रकारिता में राष्ट्रीय चेतना

Author : अमिता झारिया, विक्रांत शर्मा

Abstract

हिन्दी पत्रकारिता के उस स्वर्णिम युग का गहन अध्ययन है, जिसमें भारतीय समाज में राष्ट्रीय चेतना का अंकुरण और विकास हुआ। इस शोध का मुख्य उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि हिन्दी पत्रकारिता ने किस प्रकार सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक और साहित्यिक चेतना को दिशा प्रदान की तथा किस तरह भारतेन्दु हरिश्चन्द्र और आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जैसे युगप्रवर्तकों ने अपनी लेखनी के माध्यम से जनता में राष्ट्रभक्ति की भावना को जाग्रत किया। हिन्दी पत्रकारिता ने भारत में राष्ट्रीय चेतना को न केवल जन्म दिया, बल्कि उसे पोषित करते हुए स्वाधीनता आन्दोलन का वैचारिक आधार भी निर्मित किया। भारतेन्दु और द्विवेदी युग की पत्रकारिता भारतीय समाज के लिए दर्पण, मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत रही—जिसने राष्ट्र को उसकी सांस्कृतिक पहचान, भाषायी एकता और आत्मसम्मान की दिशा में अग्रसर किया।

Keywords

पत्रकारिता, राष्ट्रीय चेतना, हिंदी अखबार